उत्तराखण्ड

दु:खद(उत्तराखंड)सुबह-सुबह हो गई हत्या. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी परिवार में कोहराम ।।

रामनगर:-विकास खण्ड के ग्राम चोरपानी रोड़ पर पुलिस को युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सब विच्छेदन गृह भेज दिया युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में की है इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है घटना किस समय हुई पुलिस की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) स्टंटबाजी पड़ी महंगी, वीडियो वायरल होने के बाद हुई बड़ी कार्रवाई, (वायरल वीडियो)


आ रही खबरों के अनुसार रामनगर विकास खण्ड में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव पुलिस को सुबह सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। वहीं अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)ग्राफिक एरा अस्पताल ने लगाया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ।।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को चोरपानी रोड पर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में हुई। पुलिस शव को रामनगर का अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

Ad Ad
To Top