उत्तराखण्ड

दु:खद-:नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म ,मामला दर्ज पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश ।।

हरिद्वार
धर्म नगरी में शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जहां युवती को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कनखल थाना प्रभारी के मुताबिक थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली युवती ने शिकायत देकर बताया क‌ि उसके घर में विधवा मां व दो छोटे भाई है।
युवती ने बताया क‌ि दो साल पहले जब उसके पिता बीमार थे तो उनको देखने के लिए गोपाल निवासी गांव जगजीतपुर का उनके घर पर आना-जाना रहता था। आरोप है क‌ि उसके पिता की मौत से चार दिन पहले आरोपी गोपाल उसके अपने दोस्त जोनू के कमरे पर जगजीतपुर लेकर गया और उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)डंपर खाई में गिरा, गंभीर अवस्था में ड्राइवर का रेस्क्यू।।

इसके बाद आरोपी गोपाल ने उसके उसके साथ दुष्कर्म किया और जोनू ने अश्लील वीडियो बना लिया। युवती का आरोप है क‌ि इसके बाद जोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गोपाल ने वीडियो बनाया। आरोप है क‌ि आरोपी उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ‌ पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

वहीं किसी को भी बताने पर उसकी मां व भाईयों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों से परेशान होकर कई आत्महत्या करने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी मां व पड़ोसी ने उसे फांसी के फंदे से उतारा। थाना प्रभारी दीपक कठैत के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad Ad
To Top