लालकुआं
क्षेत्र की एक कॉलोनी में नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों की तहरीर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया जबकि बच्ची को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बताया जाता है कि बीती रात दो बच्चों के पिता ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर दिया, सुबह जब गुमसुम बच्ची से परिजनों ने पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुए हादसेको परिजनों को बताया जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई तथा तहरीर देकर नामजद रिपोर्ट दर्ज की जिस पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर आरोपी शाबाज खान पुत्र बुद्धन निवासी श्रमिक कॉलोनी लालकुआं को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।




