उत्तराखण्ड

दु:खद-:(ज्योलीकोट) आखिर जिसका डर था वही हुआ, बच्चे का शव बरामद, गुलदार ने बनाया निवाला।

हल्द्वानी। ज्योलीकोट के समीप चोपड़ा गांव से शुक्रवार देर सांय ढाई वर्षीय बच्चा एकाएक लापता हो गया था। रातभर ढूढ़ने के बाद आज सुबह बच्चे का शव बरामद हुआ है। इसके बाद परिजनों कि रो-रो कर बुरा हाल है। उल्लेखनीय है कि कल देर शाम बच्चा घर से गायब हो गया था। परिजनों ने आंगन में गुलदार भी देखा। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल सका। आशंका जताई जा रही थी कि गुलदार बच्चे को उठा ले गया है।
यहां भानू राणा और मीना राणा अपने दो बच्चों के साथ चोपड़ा मटियाली गांव में रहते हैं। शुक्रवार देर शाम सात बजे उनके बच्चे पीयूष (4) और राघव (2) आंगन में खेल रहे थे। इसी बीच पीयूष के रोने पर परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे तो आंगन से गुलदार दौड़ता हुआ नजर आया। दो वर्षीय राघव भी वहां नहीं था। इस बात की सूचना पर वन विभाग व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। लेकिन देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल सका। दोपहर बाद भी ग्रामीणों ने गांव में गुलदार देखा था। बार-बार देखे जाने पर आशंका जताई जा रही है कि गुलदार बच्चे को उठा ले गया है। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार व वनक्षेत्राधिकारी भोपाल सिंह मेहता समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारियों की ओर से सर्च अभियान चलाया। देर रात कालाढूंगी के विधायक प्रतिनिधि विकास भगत भी चोपडा पहुंचे। उन्होंने बच्चे के परिजनों से बात केवल उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस और वन विभाग के लोगों से बातचीत की। आज सुबह झााड़ियों में बच्चे का शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) भाजपा और कांग्रेस ने मतदान केंद्रों के लिए बूथ लेवल एजेंट किए नियुक्त ।।

सांकेतिक फोटो

Ad Ad
To Top