उत्तर प्रदेश

दु:खद-:शादी से लौट रहे थे खुशी-खुशी,हुआ हादसा एक युवक की मौत तीन लोग घायल ।।

नाकुरी में खाई में गिरा वाहन एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू।
शादी समारोह से खुशी-खुशी वापस लौट रहा एक वाहन खाई में जा गिरा जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने इस घटना की सूचना तुरंत एसडीआरएफ को दी मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जबकि एक युवक अपने आप खाई से बाहर निकला और उसने घटना के बारे में लोगों को बताया।
जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी ने एसडीआरएफ को बताया कि मंगलवार की तड़के नाकुरी नामक स्थान पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी भरत सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

बताया जाता है कि उक्त छोटा हाथी नंबर UK10CA1137 में पांच लोग बोन गांव में हुए शादी समारोह से मालती गांव की ओर जा रहे थे। नाकुरी नामक स्थान पर वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमे तीन लोग घायल हो गए ।एक युवक स्वत: ही खाई से ऊपर आ गया व एक युवक की मौके पर मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो साइबर ठग गिरफ्तार ।।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घायलों को वाहन से बाहर निकाला तथा प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा साथ ही मृत युवक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे सब विच्छेदन गृह भेज दिया मृतक की
अरविंद रावत पुत्र श्री ज्ञानेंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी मालती उत्तरकाशी, के रूप में हुई जबकि घायलों में राजवीर पुत्र श्री जयवीर बिष्ट उम्र 30 वर्ष निवासी मालती उत्तरकाशी, इमरान पुत्र श्री दलवीर निवासी मालती उत्तरकाशी,जितेंद्र सिंह पुत्र श्री भूपेंद्र सिंह निवासी मालती उत्तरकाशी। बताए जाते हैं।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी भरत रावत, आरक्षी श्रीकांत नोटियाल, सुनील, बलवंत, जसवेंद्र, कृष्णापाल, शीशपाल, पैरामेडिक्स आशीष, उपनल चालक सुमित नोटियाल शामिल रहे। उत्तरकाशी न्यूज़

Ad Ad
To Top