उत्तर प्रदेश

दु:खद-: हरिद्वार यहां वाहन ट्रैक्टर से टकराया पिता पुत्र की मौके पर मौत।

हरिद्वार-: राजस्‍थान से गंगा स्नान को आए एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकाल कर के उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया।
बताया जाता है कि हरिद्वार में राजस्थान से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु परिवार का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पिता व बच्चे की मौत हो गई है। यह हादसा हाईवे पर बहादराबाद क्षेत्र में हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर से शनिवार तड़के एक परिवार गंगा स्नान करने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से हरिद्वार आ रहा था। उनकी गाड़ी बहादराबाद थाना क्षेत्र में बढ़ेडी राजपुताना के पास पहुंची थी कि तभी चालक की आंख लग गई। इसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में तीन साल के मासूम को गोद में लेकर बैठे पिता व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राम स्वरूप व उसके बच्चे के शव को कई घंटों की मशक्कत के बाद कटर से गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में गाड़ी सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बहादराबाद थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Ad Ad
To Top