हल्द्वानी:
बिना सेफ्टी बेल्ट के कार्य कर रहे राजमिस्त्री के तीन मंजिल भवन से नीचे गिर जाने के बाद उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज के दौरान हल्द्वानी के सुशीला अस्पताल में निधन हो गया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक की पहचान 38 वर्षीय असलम मिया के रूप में हुई जो मूल रूप से बेतिया बिहार का रहने वाला था मृतक मंगलवार शाम को अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया चांदनी खेत में निर्माणाधीन मकान के तीन मंजिलें पर काम कर रहा था इस दौरान वह तीन मंजिल से नीचे जा गिरा जिसके बाद मृतक के मजदूर साथी हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले आए जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हुई है।
मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्य ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तीन मंजिल से नीचे गिरने से मृतक के कमर की हड्डी के अलावा कई जगह फैक्चर हुए हैं।




