उत्तराखण्ड

दु:खद-: (हल्द्वानी)पुल पर सेल्फी लेनी पड़ी भारी, सेल्फी लेते पुल से युवक गिरा गौला नदी में,हुई मौत ।।

हल्द्वानी।
उत्तराखंड में सेल्फी खींचने का क्रेज इस कदर बढ़ा है कि लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर ऐसे क्षेत्रों में सेल्फी खींचने का प्रयास करते हैं जहां वह मौत के मुंह में समा जाते हैं ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी गौला नदी के ब्रिज पर हुआ जहां एक युवक सेल्फी खींचने के दौरान हादसे का शिकार हो गया और सेल्फी खींचते खींचते पुल से नीचे नदी में जा गिरा।
  घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान हल्द्वानी के इंदिरा नगर निवासी नूर हसन के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) यहां होगा विशाल हिंदू सम्मेलन, तैयारी हुई तेज ।।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग सवा आठ बजे गौला पुल पर सेल्फी खींच रहा एक युवक असंलित होकर पुल से नीचे जा गिरा। इस घटना की जानकारी तुरंत वनभूलपुरा पुलिस को दी गई। जहां से पुलिस टीम पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अपने ही वाहन में बिठाकर बेस चिकित्सालय पहुंचाया। लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा करवा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उसकी शिनाख्त इंदिरा नगर निवासी नूर हसन पुत्र छोटे के रूप में हुई।

Ad Ad
To Top