उत्तराखण्ड

दु:खद:- कश्मीर के पहल गांव में बस खाई में गिरने से पिथौरागढ़ के दिनेश बोरा हुए शहीद, प्रशासन ने की पुष्टि, देखें शहीद और घायलों की लिस्ट ।।।

कश्मीर में ITBP की बस खाई में गिरी:7 जवानों की मौत, बस में 41 जवान सवार थे; सभी अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी करके लौट रहे थे।
आईटीबीपी जवानों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी. तभी बस के ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई. इस बस में 39 जवान सवार थे. इनमें से 37 जवान ITBP के थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।
बताया जा रहा है 7 जवान शहीद हो गए हैं. घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है.
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी जवान का नाम दिनेश बोरा पुत्र पूरन सिंह निवासी भूरमुनि बताया जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)कुंभ की तैयारी प्रारंभ. सीएम ने अधिकारियों को दी डेट लाइन।।

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह 11.10 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई। बस में ITBP के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे।


जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।
अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. पीयूष सिंगला ने दैनिक भास्कर को बताया कि जीएमसी अनंतनाग, जिला अस्पताल अनंतनाग और एसडीएच सीर में घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही 19 एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया था।
श्रीनगर में चल रहा गंभीर घायल जवानों का इलाज

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।


आईटीबीपी के डीजी एसएल थाओसेन ने बताया कि हादसे में सात जवानों की जान चली गई है। गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। बाकी का इलाज अनंतनाग के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रनबीर सिंह के मुताबिक गंभीर घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में लाया गया है। बाकी जवानों की हालत स्थिर है।
हादसे में इन जवानों की मौत
मरने वाले ITBP जवानों के नाम हेड कॉन्स्टेबल दुला सिंह (तरन तारन, पंजाब), कॉन्स्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कॉन्स्टेबल अमित के (एटा, यूपी), कॉन्स्टेबल डी राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कॉन्स्टेबल सुभाष सी बैरवाल (सीकर राजस्थान), कॉन्स्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार जम्मू के रूप में हुई है।

Ad Ad
To Top