सोनप्रयाग, रुद्रप्रयाग में मलबे की चपेट में आने से वाहन चालक की दुखद मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने वाहन चालक का शव बरामद कर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया । पुलिस के अनुसार यह घटना सोनप्रयाग से आगे केदारनाथ मार्ग पर सटल पुल के पास हुई जहां
वाहन UK13 TA 0508 रोड के किनारे खड़ा हुआ था जिस वाहन के अंदर चालक बैठा हुआ था और अचानक पहाड़ी से वाहन पर मलबा गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया व चालक की मृत्यु हो गयी थी। घटना की सूचना पुलिस ने एसडीआरएफ को दी जहां पर पोस्ट सोनप्रयाग से उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षतिग्रस्त वाहन में से चालक का शव बाहर निकाला व जिला पुलिस को सुपर्द किया जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक की पहचान अनिल, उम्र -47 वर्ष , निवासी- बडेत ,रुद्रप्रयाग के रूप में हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।




