पौड़ी-
पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां राठ क्षेत्र के होली के होलियार युवाओ का वाहन खाई में गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 10 लोग भी तरह से घायल हो गए हैं,। प्राप्त जानकारी के अनुसार पैठाणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत होली के

होलियारों का एक वाहन पैठाणी में राहु मंदिर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। इस दुःखद हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि अन्य तीन युवकों की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में उपचार के दौरान हो गई,जबकि हादसे में 10 घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है इस हादसे में सभी युवा होली के होलियार थे जिनका वाहन खाई में जा गिरा वहीँ इस दुखद दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।




