इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी के लिए सपनो की उड़ान भर रही एक युवती के अरमानों पर तब पानी फिर गया जब वह साइबर ठगी का शिकार हो गई तथा 3 लोगों ने अपने को इंडिगो का प्रतिनिधि बताते हुए उससे ढाई लाख रुपए हड़प लिए नौकरी न मिलने से परेशान युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिंटू गैंग के तीन अंतर्राज्यीय साईबर ठगों को आगरा, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, किया है पकड़े गए सभी लोग 25 वर्ष से कम उम्र के है। फरवरी माह में बनबसा क्षेत्र की रहने श्रीमती ज्योति चंद्र पत्नी त्रिभुवन चंद्र, पोस्ट चंदनी, थाना बनबसा द्वारा बताया गया कि उसके पति द्वारा इंडिगो एयरलाइन में नौकरी का एडवर्टाइजमेंट देखर उसमे अपना बायोडाटा भेजा गया। जिसके उपरांत उन्हें तीन अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा फोन कर अपने आपको इंडिगो एयरलाइंस में अलग-अलग पदों में अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने के नाम उनसे 2.55 लाख रु0 की धोखाधड़ी की गई।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर महिला उपनिरीक्षक के अनावरण हेतु मंदाकिनी राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया पुलिस टीम ने साइबर,सर्विलांस सैल फोन पे, गूगल पे, पेटीएम व ऑनलाइन बैको की डिलेट के माध्यम से साइबर ठग की लोकेशन आगरा में पाई। जिस पर उपनिरीक्षक मंदाकिनी राणा के नेतृत्व मे पुलिस टीम आगरा पहुंची तथा मोबाइल सर्विलांस की मदद से तीन साइबर ठगों को थाना मलपुरा, आगरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर वापस उत्तराखंड पहुंची।
पुलिस की पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह स्थानीय मिंटू गैंग नाम से विख्यात गिरोह के सदस्य है। उक्त गैंग के सदस्यों द्वारा quikar ऐप में जाकर पैकेज खरीदा जाता हैं उन पैकेजो में उन्हें बेरोजगार युवकों के रिज्यूम मिल जाते हैं । उन रिज्यूम के माध्यम से वे बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर फोन कर ऑनलाइन ठगी करते हैं। पुलिस को जांच में इनके खातों में लाखों रूपयो का लेनदेन होना पाया गया है। यह लोग अपने गैंग को आगरा, उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली से संचालित करते हैं तथा छोटे छोटे गैंग बनाकर कई क्षेत्रों में फैलकर काम करते है। पूछताछ में इनके द्वारा कई अन्य राज्यों के बेरोजगार युवकों के साथ भी ऑनलाइन ठगी किए जाने की बात बताई गई है जिसके संबंध में पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने इस घटना में लिप्त नाइमा पुत्री जहीर खान, निवासी मुल्लाह की प्यायू, थाना मलपुरा, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष, हरेंद्र उर्फ मिंटू उर्फ रोहित पुत्र राजवीर सिंह, निवासी नगला शीतल, थाना हाईवे, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष, कृष्णा उर्फ करन पुत्र अशोक कुमार, निवासी मकान नंबर 3/152, रूई की मंडी, थाना शाहगंज, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष के कब्जे से मोबाइल -04, सिम कार्ड अलग-अलग कंपनी के -2, बैंक पासबुक-01, एटीएम -01 तथा कई बेरोजगार युवाओं के अलग-अलग डॉक्यूमेंट पाए गए हैं।
पुलिस टीम अभिनाश वर्मा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर, अभिनव चौधरी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशंस, लक्ष्मण सिंह लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष बनबसा
उ0नि0 मनीष खत्री प्रभारी एसओजी, सुरेन्द्र सिंह खड़ायत प्रभारी साईबर सैल , नवल किशोर
मंदाकिनी राणा के अलावा कॉन्स्टेबल
गिरीश भट्ट एसओजी, पवन कुमार
बिहारी लाल, विनोद जोशी
महिला कांस्टेबल ज्योति कन्याल रेनू रानी सहित अनेक पुलिसकर्मी मौजूद थे। बनबसा चंपावत न्यूज़




