उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)भूकंप से डोली धरती. लोग घरों से बाहर निकले ।।

Uttarakhand city news.com

जिला आपदा परिचालन केंद्र चंपावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत में शुक्रवार सायं 07:52 बजे को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 थी तथा गहराई 20 किमी थी। भूकंप का केंद्र नेपाल था। जनपद में आये भूकंप के दृष्टिगत जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा जिला आपदा परिचालन केंद्र के माध्यम से समस्त आईआरएस के अधिकारियों एवं समस्त तहसीलों में उप

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) और सोशल मीडिया में लिखकर युवक ने लगा ली फांसी ।।

जिलाधिकारियों एवं समस्त फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी प्राप्त कर जिला आपदा परिचालन केंद्र को अवगत कराए।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार जनपद में किसी भी प्रकार की जान माल के नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त तहसील स्तर से भी जानकारी ली। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए www.seismo.gov.in या BhooKamp ऐप में भी देखा जा सकता है। चंपावत न्यूज़

Ad Ad
To Top