उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)अवैध खनन पर DM सख्त. एक स्टोन क्रेशर सीज ।।

Uttarakhand city news

अवैध खनन पर जिलाधिकारी सख्त, एक स्टोन केशर सीज।

अवैध खनन के विरूद्ध अभियान रहेगा जारी। डीएम

हरिद्वार- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्टोन केशर द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए विगत दिवस देर सांय खनन विभाग को छापेमारी करने के निर्देश दिये। खनन विभाग की टीम ने बंजारावाला पहुँचकर अवैध खनन में लिप्त एक स्टोन केशर को देर सांय सीज किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध खनन, भण्डारण के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी तथा अवैध खनन भण्डारण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।

जिला खान अधिकारी मौहम्मद काजिम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में खनन विभाग की टीम द्वारा तहसील हरिद्वार के बंजारावाला में अमित स्टोन केशर द्वारा अवैध खनन की सूचना पर टीम द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान स्टोन केशर में अवैध खनन पाये जाने पर स्टोन केशर को सीज कर करते हुए अवैध खनन की पैमाईश करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)रोड कटिंग मनको की अनदेखी. DM ने की समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त ।।

खनन विभाग की ओर से छापेमारी में सर्वेक्षक विवेक कुमार, सहायक खनिज पर्यवेक्षक संदीप शामिल थे।

Ad Ad
To Top