उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)इस दिन होगी धामी कैबिनेट की बैठक, तैयारियां तेज।।।

Ad

Uttarakhand city news Dehradun राष्ट्रीय खेलों के बीच एक बार फिर उत्तराखंड राज्य मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने जा रही है जिसको लेकर सचिवालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं इस महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक में राज्य के अहम विषय पर चर्चा होगी यह महत्वपूर्ण बैठक 12 फरवरी को होने की संभावना है इस बैठक में 18 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा सशक्त भू-कानून पर भी चर्चा संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) पांच आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी ।।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पहले ही सशक्त भू-कानून लाने की घोषणा कर चुके हैं। इस मुद्दे पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने व्यापक मंथन किया है। राजस्व विभाग संशोधित भू-कानून का मसौदा तैयार कर चुका है, जिसे कैबिनेट के अनुमोदन के लिए पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) बड़ा हादसा. टेंपो ट्रेवल्स नदी में गिरा,दो की मौत, नौ लोग लापता।।

बैठक में वित्त, वन, लोक निर्माण, सिंचाई और कार्मिक विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर भी मंथन की संभावना है। जानकारों का मानना है कि यह बैठक बजट सत्र के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

To Top