उत्तराखण्ड

(तापमान व पश्चिम विक्षोभ) मौसम के बदलाव के संकेत (देहरादून)

Uttarakhand city news उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम को लेकर फिर बड़ी अपडेट जारी की है मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में सामान्य तापमान से 5-6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। लगातार शुष्क मौसम के कारण दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार 7 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  (लोकार्पण और शिलान्यास) सीएम धामी ने विकास का खोला पिटारा।।

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क और चटख धूप के बीच पारे में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में मार्च की शुरुआत के साथ तपिश में भी इजाफा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रह सकता और पारे में और इजाफा होने के आसार हैं। अब आने वाले दिनों में भी वर्षा के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। अगले दो-तीन दिन में पारे में और वृद्धि होने का अनुमान है। आगामी सात मार्च को पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। लेकिन इस बरसात से ज्यादा असर तापमान की गिरावट में नहीं देखा जाएगा

Ad
To Top