उत्तर प्रदेश
देहरादून (रायशुमारी) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से,दोनो के बीच हुई लंबी गुफ्तगू,तलाशे जा रहे हैं मुलाकात के मायने ।।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी वोटिंग के बाद सियासी गलियारों में जमकर हलचल मची हुई है। उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसपर भाजपा-कांग्रेस में कई समीकरण सामने आ रहे हैं। रविवार शाम को नई दिल्ली से लौटने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर में उनसे मिलने पहुंच गए। भाजपा के दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद कई मायने निकाले जा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच सियासी मुद्दों को लेकर जमकर चर्चा हुई। चुनाव के बाद भाजपा पुन:सरकार बनाने का दावा ठोक रही है तो दूसरी ओर, भाजपा की टिकट से विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों के भीतरघाट के आरोपों के बीच पार्टी हाईकमान को असहज भी कर दिया है। सबके बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने लंबे दौर की वार्ता कर 10 तारीख को आने वाले रिजल्ट के बाद के बनने वाले समीकरणों को लेकर के बीच चर्चा करते हुए एक दूसरे की राय ली।
