उत्तर प्रदेश

दु:खद-:(उत्तराखंड) पर्यटकों की कार खाई में गिरी.तीन की मौत.एक घायल को रेस्क्यू कर भेजा एसडीआरएफ ने अस्पताल ।।

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही देहरादून- कालसी चकराता रोड पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी इस घटना में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जबकि इस घटना में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

बताया जाता है कि दिल्ली से पर्यटक उत्तराखंड में पर्यटन को आए थे तभी कालसी चकराता रोड पर सहिया में एक स्विफ्ट कार (UP14 CA 3336) अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दी जिसके बाद सूचना मिलते ही SDRF टीमें डाकपत्थर व चकराता से मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

उक्त स्विफ्ट वाहन में 04 लोग सवार थे जो देहरादून से चकराता जा रहे थे। वाहन सवारों में से 03 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति को SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल।।

SDRF टीम द्वारा अत्यधिक दुर्गम मार्गों पर कड़ी मशक्कत करते हुए 03 शवों को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। एसडीआरएफ टीम ने इस घटना में ज्ञानेंद्र सैनी उम्र – 48 वर्ष पुत्र श्री नरपन सिंह, निवासी :- 361 मातीवाला गाजियाबाद को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जबकि मृतकों की पहचान ऋषभ जैन उम्र – 27 वर्ष पुत्र श्री अतुल जैन, निवासी :- पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद.सूरज कश्यप उम्र -27 वर्ष निवासी :- गाजियाबाद.लवलीना वर्मा- 40 पत्नी निशांत वर्मा, निवासी :- छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली के रूप में हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे सभी विच्छेदन गृह भेजने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। देहरादून न्यूज़

Ad Ad
To Top