उत्तर प्रदेश

दु:खद-:यहां बलेनो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त,दो लोगों की मौत,तीन लोग हुए घायल,परिवार में कोहराम ।।

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं बीती रात हुए एक सड़क हादसे में घाटी में गाड़ी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ में घायलों को अस्पताल पहुंचाया जबकि एसडीआरएफ ने शवों को निकाल करके उनको पुलिस को सौंप दिया।
देहरादून

बताया जाता है कि यह हादसा बीती देर रात देहरादून-कालसी, हाजा रोड पर हुआ जहां एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर किसी तरीके से सभी लोगों को बाहर निकाला ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को थाना कालसी द्वारा सूचना मिली कि हाजा दसों रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसके लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है ।
सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन बलेनो
UK07 DW 9656 थी, जिसमे 05 लोग सवार थे, हाजा दसों रोड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे तीन व्यक्ति घायल हो गए व 02 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ में रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में घायलों को वाहन से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत 02 लोगों के शवों को वाहन से बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द कर किया। घायलों की पहचान रणवीर सिंह चौहान पुत्र श्री श्याम सिंह उम्र 30 वर्ष संजय चौहान पुत्र श्री महावीर सिंह उम्र 30 साल ,जय सिंह चौहान पुत्र श्री धरम सिंह उम्र 35 के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

जबकि मृतक के नाम प्रीतम सिंह पुत्र श्री महिपाल सिंह उम्र 28 वर्ष
बर्दावार सिंह पुत्र श्री जगत सिंह उम्र 25 वर्ष के रूप मे हुई जहा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे जब विच्छेदन गृह भेज दिया ।

Ad Ad
To Top