उत्तराखण्ड

दीप उत्सव(हल्द्वानी) पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने परिवार सहित मनाई दीपावली ।।

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने सपरिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया दीपोत्सव, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी। नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने दीपावली के पावन अवसर पर सपरिवार श्रीमती पुष्पा भट्ट के साथ हर्षोल्लास से दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(यमकेश्वर) सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ के विकास के लिए की बड़ी बात।।

श्री भट्ट ने देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस त्यौहार को स्वच्छता, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाएं।

Ad Ad
To Top