
देहरादून-:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है। मुख्यमंत्री ने भैयादूज पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

उत्तराखंड राज्य में तेजी से बढ़ता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड सिटी न्यूज़ की तरफ से सम्मानित पाठक गण मित्रगण एवं विज्ञापन दाताओं को दीपों के पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड सिटी न्यूज़ परिवार न्यूज़ की तरफ से आपको और आपके परिवार को पांच दिवसीय त्यौहार की श्रंखला धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान से प्रार्थना है कि यह पांचों पर्व आपको और आपके परिवार को सुख समृद्धि सोहार्द एवं अपार खुशियां दे।। शुभम् करोति कल्याणम आरोग्यम धन सम्पदा। शत्रु बुद्धि विनाशाय दीप ज्योति नमोस्तुते।।

ओपी अग्निहोत्री जिला संवाददाता नैनीताल




