उत्तराखण्ड

(मौत) रैपिडो वाहन को मारी टक्कर,दो बाइक सवार हिरासत में ।।

Uttarakhand city news नित हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही है लगातार हो रही दुर्घटनाओं से यातायात पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है इन सब के बीच देहरादून जनपद के कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में फिर सड़क दुर्घटना हुई घटना 27 फरवरी की रात्रि को अकेता होटल के सामने राजपुर रोड पर रेपिडो वाहन सं0 UK17Z5912 को दो अलग- अलग मो0सा0 सं0- UK07FF5824 व मो0सा0 सं0- UK07FZ4245 में सवार व्यक्तियों द्वारा टक्कर मार दी थी, जिससे रैपीडो में सवार अंकित पाल पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी- सेवला खुर्द चद्रबनी मोहब्बेवाला, देहरादून एवं रैपीडो चालक को गंभीर चोटें आयीं थी, जिन्हें उपचार हेतु दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ अंकित पाल को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया। मृतक अंकित पाल की माता श्रीमती ऊषा पाल द्वारा घटना के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर 28 फरवरी को थाना डालनवाला पर मो0सा0 सं0- UK07FF5824 व मो0सा0 सं0- UK07FZ4245 के चालकों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 40/2026 धारा- 281/106(2)/125(b) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमे पुलिस द्वारा दुर्घटना करने करने वाली दोनों मोटरसाइकिलो के चालको को हिरासत में लिया गया है, जिनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की ।। देहरादून न्यूज़

Ad
To Top