उत्तराखण्ड

दु:खद :-दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.8 माह की गर्भवती थी नाबालिक. आरोपी वीडियो बनाकर कर रहा था दुष्कर्म।।

काशीपुर। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गुनहगार को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। आरोपी नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था जिसके चलते नाबालिक के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ।

प्राप्त समाचार के मुताबिक मौहल्ला बांसफोड़ान निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 13 मार्च 2021 की सायं 8 बजे मछली बाजार निवासी सुहैल पुत्र अतीक ने उसकी नाबालिग पुत्री को कपड़े दिलाने के बहाने अपने घर पर बुलाया। जहां उसने उसकी पुत्री को घर में बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना दी। जाते-जाते उसे व उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दे दी। इसके बाद भी उक्त सुहैल ने उनकी पुत्री को ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ।।

महिला ने बताया कि 10 दिसंबर 2021 को उनकी पुत्री ने पेट में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद उसके परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड में युवती के 8 माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। गर्भवती होने की जानकारी के बाद परिजनों ने नाबालिग युवती से पूछताछ की जिसमें उसने सुहैल नामक युवक द्वारा जबरदस्ती बलात्कार की बात बताई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) प्राधिकरण की बैठक में डीएम के सख्त निर्देश, आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में हो स्वीकृति ।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सोहेल के खिलाफ धारा 376, 342, 506 आईपीसी तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया

Ad Ad
To Top