उत्तराखण्ड

साइबर अपराध(उत्तराखंड) तीन साइबर ठग, STF ने किया गिरफ्तार।।

देहरादून, 26 मार्च। उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) निवासी एक व्यक्ति से 1 करोड़ 31 लाख रुपये की ठगी की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर ठगों ने पीड़ित को अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर विभिन्न बैंक खातों में पैसे जमा करवाए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ की टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर क्षेत्र के निवासी प्रतीक उत्तम बाफना (32 वर्ष), आशीष कुमार (27 वर्ष) और मोहम्मद शमीम उर्फ नासिर (31 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसटीएफ टीम में निरीक्षक अनिल कुमार, अपर उपनिरीक्षक गोपाल सिंह और अपर उपनिरीक्षक पवन कुमार शामिल रहे।
एसएसपी अजय सिंह ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल या निवेश संबंधी ऑफर पर भरोसा न करें। उन्होंने बताया कि कोई भी एजेंसी ऑनलाइन गिरफ्तारी नहीं करती है। यदि कोई व्यक्ति पुलिस, सीबीआई या ईडी अधिकारी बनकर डराने-धमकाने का प्रयास करे तो सतर्क रहें।

To Top