उत्तर प्रदेश

(क्राइम रिपोर्ट,) आत्महत्या की युवती ने, पुलिस तलाश रही है आत्महत्या का कारण बिंदुखत्ता क्षेत्र की है घटना।।

लालकुआ-: बिंदुखत्ता क्षेत्र के घोड़ानाला खेल के मैदान के पास रहने वाली 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी, इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसको शव विच्छेदन गृह भेज दिए ।

बाताया जाता है कि वीआईपी गेट घोड़ानाला खेल मैदान के पास रहने वाली युवती प्रिया उम्र 19 वर्ष पुत्री स्वर्गीय श्याम सिंह का बीती रात लगभग 11 बजे घर के छत के पंखे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लिया और परिजनों से पूछताछ प्रारंभ कर शवका पंचनामा भरकर रात में ही उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के अनुसार 19 वर्षीय प्रिया अपनी दीदी रेनू और जीजा संजू शर्मा के साथ रहती थी, एक माह पूर्व उसके पिता की भी मृत्यु हो चुकी है, उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विदित रहे कि उक्त परिवार मूल रूप से लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 2 का निवासी है। यह लोग 3 माह पूर्व ही घोड़ानाला क्षेत्र में रहने के लिए गए थे, मृतका के जीजा संजू शर्मा का कहना है कि रात को लगभग 10 बजे वह उसकी पत्नी रेनू और साली प्रिया साथ ही खाना खा रहे थे, तभी अचानक प्रिया उठ कर दूसरे कमरे में चली गई, और अंदर से उसने दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ देर बाद वह लोग प्रिया को बुलाने उसके कमरे में जाने लगे तो दरवाजा भीतर से बंद था, कुछ देर खटखटाने के बाद जब दरवाजे को जोर से धक्का मारा तो वह पंखे के कुंडे से लटकी हुई थी, यह दृश्य देखकर वह अवाक रह गए, आनन-फानन में पुलिस को बुलाकर प्रिया के शव को उतारा गया। उक्त घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है पुलिस विभिन्न एंग्लो से इस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है युवती ने आत्महत्या क्यों की इसको लेकर परिजनों से भी पूछताछ हो रही है।

Ad Ad
To Top