बिहार
अपने परिवार के खातिर पैसा कमाने बाहर गए युवक को घर पहुंचने पर जो सच्चाई सामने दिखे उससे वह होशो हवास खो बैठा अपनी पत्नी को गैर मर्द के आगोश में देख उसने दोनों की जीवन लीला समाप्त कर दी और फरार हो गया इस लोमहर्षक घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस आरोपी को तलाश रही है बताया जाता है कि आरोपी युवक दिल्ली में मजदूरी किया करता था।
घटना नालंदा जनपद के थरथरी थाना क्षेत्र की बताई जाती है जहां रूपनबिगहा गांव के कमरे में महिला और उसके प्रेमी की लाश मिली है। बताया जाता है कि पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति को देखने के बाद दोनों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक प्रेमी निशांत कुमार उर्फ छोटू है, जो हिलसा थाना अंतर्गत धरमपुर गांव निवासी राजकुमार प्रसाद का पुत्र है। जबकि मृतक सबल कुमार की 32 वर्षीय पत्नी रेखा देवी है।
ग्रामीणों के अनुसार, सबलू दिल्ली में रहता था और मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था। आज वह अपने गाँव आया तो घर पहुंचने पर पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। जिस पर उसे शक हुआ तो उसने शक के आधार पर घर के पीछे से चुपके से प्रवेश किया। तो पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति आगबबूला हो गया।
जिसके बाद दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। जिसके बाद दोनों को कमरे में रखे धारदार हथियार से काट दिया गया, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद वह गांव से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।




