उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट-@_ मौसम विभाग ने तीन घंटे का तत्कालिक मौसम बुलेटिन किया जारी,इन जनपदों में हो सकती है भारी बरसात, पिथौरागढ़ में छह भवन हुए क्षतिग्रस्त।।

देहरादून-: मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य की राजधानी देहरादून ,हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बौछार होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने आज सुबह चेतावनी जारी करते हुए 9:00 बजे से 12:00 बजे तक तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी कर कहा कि इन जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

उधर पिथौरागढ़ से आ रही खबरों के अनुसार गत दिवस 29 जुलाई शुक्रवार को धारचूला के एलधारा में हुए भू-स्खलन में कोई जनहानि नहीं होने की सूचना है! अभी तक 6 भवनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है! जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के निर्देश पर भू- स्लखलन प्रभावित क्षेत्र में सड़क पर पड़े मलबे को हटाने, क्षतिग्रस्त परिसम्पत्पति का ब्यौरा एकत्रित करने, राहत कार्य व अन्य सुरक्षात्मक कार्य करने की कार्रवाई गतिमान हैं!

Ad Ad
To Top