उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट-@_ रुद्रपुर में हो गई 60 मिली मीटर बरसात. मौसम विभाग ने 5 जनपदों का जारी किया तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान ।।

देहरादून-: मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है रात्रि 9:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान में येलो अलर्ट के तहत चमोली.बागेश्वर. हरिद्वार. देहरादून. तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन चमक के साथ तेज बौछार होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में कहीं कही हल्के से मध्यम भूस्खलन और राजमार्ग में चट्टान गिरने से अवरोध उत्पन्न हो सकता है तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इसकी गंभीरता को देखते हुए निचले स्थानों पर लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है इस बीच मौसम विभाग ने शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की बरसात होने की संभावना जताई है मौसम विभाग ने पिछले घंटों में रुद्रपुर में 62. 5 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड करते हुए पंतनगर में 61 बसथिया में 60 चलथी में 40.5 नैनीताल में 40 किच्छा में 31 तपोवन में 29 लीति में 27 तथा देवाल में 24 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है ।।

Ad Ad
To Top