उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट (देहरादून)3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी.आज इस तरह से रहेगा मौसम. यलो अलर्ट ।।

देहरादून-: मौसम विभाग ने 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य उधम सिंह नगर नैनीताल टिहरी पौड़ी देहरादून हरिद्वार में झोकेदार हवाएं चलने के साथ गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ हल्की बरसात होने की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि सुबह 6:00 से 9:00 तक झोंकेदार हवाएं एवं बरसात हो सकती है इस बीच मौसम विभाग ने कोटद्वार में 24. 5 लैंसडाउन में 22.5 यमकेश्वर में 15. 5 रुद्रप्रयाग में 14 देहरादून में 12.5 अतरौरी एवं धनोरी में 11.5. मोहकमपुर में 8 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है। उधर सुबह 4:00 बजे से लगातार चल रही जो केदार हवाओं के बाद हुई बरसात से तापमान में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) गीतकार प्रसून जोशी ने की सीएम धामी से मुलाकात।।


उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है , बदले मिजाज के बाद अब मैदानी क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब कुछ राहत मिली है तेज हवाएं चलने एवं गरज चमक के साथ बारिश- झोंकेदार हवाओं चलने से कुछ पारा गिरने की संभावना बन रही है मौसम विभाग ने 18 मई को यह यलो अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है ।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 18 मई को राज्य भर में कहीं कहीं बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय जनपदों तथा उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है वहीं राज्य के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं बारिश और बिजली गिरने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 मई को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा राज्य के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है इसके अलावा आकाशी बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया मौसम विभाग के अनुसार 20 मई तक उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ हिमालय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है तथा शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं।

Ad Ad
To Top