देहरादून-: उत्तराखंड राज्य में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ते दिखाई दे रहे हैं आज राज्य में कोरोना के 260 नए मामले सामने आए है जो चिंता का विषय है। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1040 पहुंच गई है।

शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 260 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 103 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 13.76% पर पहुंच गई है।
शनिवार की बात करें तो आज देहरादून में 149 ,हरिद्वार से 12, नैनीताल जिले में 51, उधमसिंह नगर से 06, पौडी से 0, टिहरी से 03 , चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 06 , अल्मोड़ा 14, बागेश्वर से 0, चमोली से 02, रुद्रप्रयाग से 13 ,उत्तरकाशी से 04 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में अब तक कुल 95808 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 91075 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3404 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं तथा 286 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी प्रतिशत दर 95.06 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में आए 21411 नए मामले , 38 लोगों की गई जान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 21,411 नए मामले सामने आए। इससे पहले 22 जुलाई को 21,880 नए मामले सामने आए थे।
आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.34 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.5 फीसदी पर पहुंच चुकी है।
पिछले 24 घंटे में 38 लोगों की जान गई है, जबकि पहले हुई 29 लोगों की मौत की जानकारी राज्य सरकारों द्वारा दी गई है। पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 20,726 बताई गई है। यदि दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 4.46 फीसदी रही। गौरतलब है कि अब तक 87.2 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 4,80,202 जांच की गई।




