उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट-: आज राज्य में फिर बढ़ें कोरोना के मरीज, अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें……

देहरादून-: उत्तराखंड राज्य में वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आज तेजी से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है आज 29 नए मरीज मिलने के साथ राज्य में इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर के 344045 हो गया है जबकि आज 10 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए इस तरह अब एक्टिव केसों की भी संख्या बढ़कर के 177 हो गई है जो चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  (बागेश्वर)वर्षों पुरानी समस्या का होगा स्थायी समाधान, कुंती नाले के सुरक्षात्मक कार्यों को ₹4.62 करोड़ स्वीकृत ।।


उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में छह, देहरादून में सबसे अधिक अट्ठारह,हरिद्वार में दो, नैनीताल में दो, तथा उत्तरकाशी में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं जबकि आज बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल, तथा उधम सिंह नगर में आज इस संक्रमण से कोई पीड़ित नहीं मिला इस तरह आज राज्य में 29 नए केस मिले हैं जो चिंता का विषय है।

Ad
To Top