उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट-:आज एक जनपद पहाड़ तो एक जनपद रहा मैदानी कोरोना से प्रभावित,आज मिले सबसे कम कोरोना के मरीज ।।

देहरादून-: वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आज उत्तराखंड राज्य में सबसे राहत भरी खबर यह है कि आज राज्य में मात्र 4 संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 5 लोगों को डिस्चार्ज किया जबकि अब राज्य भर में एक्टिव केसों की संख्या 173 हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा की तिथि की घोषित ।।


उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज राज्य में अल्मोड़ा में एक देहरादून में 3 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले इस तरह आज कोरोना संक्रमण में चार लोगों की बढ़ोतरी हुई राज्य में अब तक इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर के 344062 हो गया है, जबकि आज बागेश्वर, चमोली चंपावत,हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल,पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल,उधमसिंह नगर तथा उत्तरकाशी में आज इस संक्रमण से एक भी पीड़ित व्यक्ति नहीं मिला जो राज्य में अब तक सबसे बड़ी राहत भरी खबर है।

Ad
To Top