देहरादून-:
वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 में आज दुख भरी खबर यह है कि आज मेडिकल कॉलेज देहरादून में एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है जबकि आज आठ लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से छह लोगों को डिस्चार्ज किया गया है इस तरह अब राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 174 हो गई है आज एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7404 हो गई है।

उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली,चंपावत नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर तथा उत्तरकाशी में आज एक भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए जबकि आज देहरादून में तीन,हरिद्वार में चार तथा टिहरी गढ़वाल में एक व्यक्ति में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है इस तरह आज 8 लोगों में यह संक्रमण पाया गया लेकिन आज एक व्यक्ति की मौत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज देहरादून में इस संक्रमण के चलते हुई है जो चिंता का विषय है।




