उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट -: आज दो जनपदों में सिमटा कोरोना. अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें…..

देहरादून-: उत्तराखंड में वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस के संक्रमण का उतार-चढ़ाव का गेम चल रहा है आज 12 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में अब इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर के 344471 हो गया है जबकि आज 14 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं इस तरह अब एक्टिव केसों की भी संख्या घटकर 139 हो गई है ।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।


उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा. बागेश्वर. चमोली. नैनीताल. पौड़ी गढ़वाल. पिथौरागढ़. रुद्रप्रयाग. टिहरी गढ़वाल. उधमसिंह नगर उत्तरकाशी इन जनपदों में कोई भी कोरोना से पीड़ित व्यक्ति नहीं मिला जबकि आज देहरादून में 11 तथा चंपावत में एक मरीज कोरोना से पीड़ित पाया गया इस तरह आज सोमवार के दिन 2 जनपदों में कोरोना सिमट कर रह गया है।

Ad Ad
To Top