देहरादून-:उत्तराखंड राज्य में वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आज 11 नये संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज इस संक्रमण से एक मौत हुई है वही आज विभिन्न अस्पतालों से 8 लोग डिस्चार्ज इस तरह एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 170 हो गई है।

उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा. बागेश्वर. चमोली. चंपावत. नैनीताल. पौड़ी गढ़वाल. पिथौरागढ़. रुद्रप्रयाग. टिहरी गढ़वाल तथा उत्तरकाशी में आज एक भी कोरोना से पीड़ित व्यक्ति नहीं मिला जबकि आज उधम सिंह नगर में एक.हरिद्वार में 3. तथा देहरादून में 7 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं जबकि आज एक व्यक्ति की मौत सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी में बागेश्वर निवासी मरीज की हुई है।




