उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट-:अभी वापस गया नहीं है कोरोना, आज इस संक्रमण से दो लोगों की हुई मौत, जाने अपने जनपद का हाल ।।

देहरादून–:
राज्य से कोरोना अभी गया नहीं है इसलिए आज भी बहुत अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है लेकिन जिस तरह से लोगों की लापरवाही बढ़ रही है उससे राज्य में कोरोना की लहर एक बार फिर से और प्रभावी हो सकती है आज उत्तराखंड राज्य में वैसे तो 14 संक्रमित मरीज मिले लेकिन दुखद पहलू यह रहा कि आज दो लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वहीं विभिन्न अस्पतालों से 23 लोगों को डिस्चार्ज किया गया जबकि अब भी राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 238 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (आमंत्रण) सीएम योगी को बीकेटीसी अध्यक्ष ने दिया श्री बदरीनाथ श्री केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा का आमंत्रण ।


उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर,उत्तरकाशी जनपद ऐसे हैं जहां आज एक भी कोरोना से पीड़ित व्यक्ति नहीं मिला जबकि आज चंपावत में दो,देहरादून में चार, हरिद्वार में दो ,नैनीताल में चार, पौड़ी गढ़वाल में एक, टिहरी गढ़वाल में एक मरीज में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं इस तरह राज्य में आज 14 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलने के साथ ही यहां आंकड़ा बढ़कर के 343459 हो गया है जबकि आज दो लोगों की मौत के चलते आज इसका भी आंकड़ा बढ़कर के 7393 तक पहुंच गया है, जो चिंता का विषय है जबकि आज गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में एक तथा हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में एक की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है ।।

Ad
To Top