देहरादून-: वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आज उत्तराखंड राज्य में मात्र 21 नए मरीज मिले हैं जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 3 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है इस तरह एक्टिव केसों की भी संख्या बढ़कर के 189 हो गई है।

उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में एक.चंपावत में चार. देहरादून में छह. हरिद्वार में एक. नैनीताल में 5.पौड़ी गढ़वाल में दो. उधम सिंह नगर में दो. कुल मिलाकर 21 लोगों में आज कोरोना के लक्षण मिले हैं जबकि आज उत्तरकाशी.टिहरी गढ़वाल. पिथौरागढ़.रुद्रप्रयाग.चमोली और बागेश्वर में एक भी कोरोना से संक्रमित मरीज नहीं मिला है इस तरह आज 21 मरीज मिलने के साथ राज्य में इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा भी बढ़कर 344385 हो गया है।




