देहरादून -:उत्तराखंड राज्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 के आज सात नये संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से आठ लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जबकि अब एक्टिव केसों की संख्या सिमटकर 151 पहुंच गई है।
उत्तराखंड कोविड-19 कंट्रोल रूम के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर में आज कोई भी इस संक्रमण का मरीज नहीं मिला जबकि देहरादून में छह और उत्तरकाशी में एक व्यक्ति में कोरो ना संक्रमण की पुष्टि हुई है इस तरह 7 मरीज मिलने के साथ राज्य में अब आंकड़ा बढ़कर के 343911 हो गया है





