देहरादून-: उत्तराखंड राज्य में आज वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस कोविड-19 के बीस पॉजिटिव केस पाए गए हैं जबकि आज 21 रिपोर्ट नेगेटिव मिली है साथ ही अब राज्य में धीरे-धीरे एक्टिव केस भी घटकर 288 हो गए हैं।
उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में एक, देहरादून में चार, हरिद्वार में दस, नैनीताल में एक, पौड़ी गढ़वाल में तीन, टिहरी गढ़वाल में एक,मरीज संक्रमित पाया गया जबकि बागेश्वर, चमोली,चंपावत ,पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग ,उधम सिंह नगर तथा उत्तरकाशी में आज एक भी मरीज इस संक्रमण का नहीं मिला है जिसके चलते राज्य में आज कुल 20 नए मरीज मिले हैं इस तरह अब तक राज्य में 92025 पॉजिटिव केस इस वर्ष पाए गए हैं।




