देहरादून-:उत्तराखंड राज्य में आज वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 के 17 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज 18 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं इस तरह अब राज्य में 150 मरीज विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में एक, चमोली में तीन, देहरादून में नौ, हरिद्वार में एक, पौड़ी गढ़वाल में एक तथा उत्तरकाशी में दो लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं जबकि आज बागेश्वर,चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, तथा उधम सिंह नगर जनपदों में आज कोई भी कोरोना से पीड़ित व्यक्ति नहीं मिला इस तरह आज 17 लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई जिससे राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 343861 हो गया है





