देहरादून

कोरोना अपडेट-:आज राज्य में मिली थोड़ी राहत. 27 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी.अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें……..

देहरादून-: वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आज उत्तराखंड राज्य में मात्र 10 नए कोरोना मरीज मिले हैं जबकि आज सबसे अधिक 27 व्यक्तियों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिस कारण अब मात्र 156 लोग राज्य के विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।


उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा. बागेश्वर. चमोली.चंपावत. हरिद्वार. नैनीताल. रुद्रप्रयाग.टिहरी गढ़वाल. उधमसिंह नगर.तथा उत्तरकाशी में एक भी कोरोना से पीड़ित मरीज नहीं मिला जबकि आज देहरादून में पांच. पौड़ी गढ़वाल में तीन पिथौरागढ़ में दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई इस तरह 10 मरीज मिलने के साथ राज्य में यह आंकड़ा बढ़कर के 344421 हो गया है।

Ad Ad
To Top