उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट-:आज मिले 17 नए मरीज.अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें..

देहरादून-: वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आज उत्तराखंड में 17 नए मरीज मिले हैं जबकि आज 13 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए इस तरह धीरे-धीरे एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़ती हुई 192 पर आ चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।


आज 17 नए मरीज मिलने के साथ इस संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या भी बढ़कर 344402 हो गई है।
उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में तीन.बागेश्वर में एक. चमोली में दो. देहरादून में पांच.हरिद्वार में चार. नैनीताल में दो.लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं जबकि उत्तरकाशी. उधमसिंह नगर. टिहरी गढ़वाल. रुद्रप्रयाग. पिथौरागढ़ तथा पौड़ी गढ़वाल.चंपावत में आज एक भी इस संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति नहीं मिला जिस तरह आज 17 नए मरीज मिले हैं जो अन्य दिनों की अपेक्षा धीरे-धीरे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं जो चिंता का विषय है।

Ad Ad
To Top