उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट-:14 नए मिले मरीज और 14 ही हुए डिस्चार्ज, यह है जनपद का हाल।।

देहरादून -:उत्तराखंड राज्य में आज कोरोना से पीड़ित 14 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए वहीं 14 लोग आज डिस्चार्ज किए गए इस तरह आज तक कुल 176 लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में दो, देहरादून में 8, पौड़ी गढ़वाल में एक, तथा चंपावत में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले जिसके चलते आज राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 343787 हो गया है इस तरह अब विभिन्न जनपदों में के एक्टिव केस पर नजर डाली जाए तो अल्मोड़ा में पांच, चमोली में पांच, चंपावत में चार, देहरादून में 104, हरिद्वार में सात, नैनीताल में 23, पौड़ी गढ़वाल में चार, पिथौरागढ़ में 12 तथा रुद्रप्रयाग में पांच, उत्तरकाशी में एक व्यक्ति में यह संक्रमण के लक्षण मिले हैं इस तरह 176 एक्टिव केस पूरे राज्य में मिले हैं।

Ad
To Top