देहरादून-: कोरोना की कच -कच से आज कुछ राहत है आज मात्र 30 नय पॉजिटिव केस आए हैं जबकि आज नेगेटिव केसों की संख्या भी पॉजिटिव केस से कुछ अधिक 32 है जबकि अब पूरे राज्य में 535 एक्टिव केस है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा चमोली नैनीताल पिथौरागढ़ टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी में आज एक भी करोना के मरीज नहीं मिले हैं जबकि आज बागेश्वर में दो चंपावत में एक देहरादून में बीस, हरिद्वार में तीन पौड़ी गढ़वाल में दो रुद्रप्रयाग में दो कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए इस तरह आज तीस लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई और राज्य में इस वर्ष इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर के 91621 हो गया है।




