अन्य

Corona breaking–: कई दिनों की राहत के बाद आज फिर कोरोना ने दिखलाया विकराल रूप आज फिर 1419 नए पॉजिटिव केस आंकड़ा बढ़कर के हुआ 51481

देहरादून
कई दिन राहत देने के बाद आज कोरोना संक्रमण ने आज अपना फिर क्रोध जताते वह 1419 नए संक्रमित मरीजों को अपने क्रोध का शिकार बनाया इस तरह राज्य में 1419 मरीज मिलने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर के 51481 हो गई है जबकि इस संक्रमण से अब तक 41487 लोग ठीक हुए हैं राज्य में अभी 9089 मरीज विभिन्न कोविड केयर सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं ।
इस तरह सबसे अधिक आज देहरादून में 472 नए मरीज मिलने के साथ आज बागेश्वर में 26 चमोली में 48 चंपावत में 30 हरिद्वार में 164 तथा 89 संक्रमित मरीज नैनीताल जनपद से मिले हैं साथ ही पौड़ी गढ़वाल में 58 पिथौरागढ़ में 29 रुद्रप्रयाग में 30 टिहरी गढ़वाल में 196 तथा 175 उधम सिंह नगर में कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं इसके अलावा उत्तरकाशी में 102 के साथ उत्तराखंड में आज रविवार को 1419 नए केस 3 दिन राहत देने के बाद आए हैं।

Ad Ad
To Top