उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित ।।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ग्रीष्मकाल में किसी भी नागरिक को पेयजल संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े। सचिव श्री शैलेश बगोली ने जानकारी दी कि विभागीय स्तर पर नियंत्रण कक्षों की नियमित समीक्षा की जा रही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा प्रदेश में पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु व्यापक स्तर पर नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) पिता को नहीं दिया भरण पोषण, डीएम ने पुत्र की काटी आरसी ।।

राज्य स्तरीय शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-4100 तथा 1916 पूर्व से ही क्रियाशील हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था के प्रभावी अनुश्रवण एवं स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने हेतु राज्य के सभी 13 जनपदों में जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) डीएम का विकास भवन में औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश।।

इन कन्ट्रोल रूमों में अधिशासी अभियंता स्तर से प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित समाधान कराया जा रहा है। सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा सभी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा नियमित रूप से की जा रही है।

जनपदवार कन्ट्रोल रूम प्रभारी:

देहरादून: श्री सतेन्द्र कुमार गुप्ता – 0135-2676260

टिहरी: श्री प्रशांत भारद्वाज – 01376-232154

उत्तरकाशी: श्री एल.सी. रमोला – 01374-222206

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़)सीएम धामी पहुंचे खटीमा. मृतक मलकीत सिंह राणा के परिजनो से की मुलाकात ।

हरिद्वार: श्री विपिन कुमार – 01334-226360 / 262099

पौड़ी: श्री शिव कुमार राय – 01368-222015

चमोली: श्री सुशील सैनी – 01372-252341

रुद्रप्रयाग: श्री अयनीश एम. पिल्लई – 01364-233226

नैनीताल: श्री रविशंकर लोशाली – 05946-220776

उधमसिंह नगर: श्री तरुण शर्मा – 05944-243711

अल्मोड़ा: श्री नीरज तिवारी – 05962-234049

बागेश्वर: श्री चन्दन सिंह देवरी – 05963-222038

पिथौरागढ़: श्री सुरेश चंद जोशी – 05964-225237

चंपावत: श्री बिलाल यूनुस – 05965-230485

Ad Ad
To Top