विष्वविद्यालय के विद्यार्थियों का प्रतिष्ठत कम्पनी में चयन

पंतनगर-: विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से साक्षात्कार के आधार पर मैसर्स जेएसडब्ल्यू ग्रुप द्वारा विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों क्रमशः भाग्येष कांडपाल, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा आर्यन बर्तवाल, सुब्रत अग्रवाल, शांभवी एवं हर्षित कौर बीटेक आईपीई का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के उपरान्त रू 6 लाख प्रतिवर्ष के साथ ही सुविधाएं तथा अन्य भत्ते भी देय होगें।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासो की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। डा. एम. एस. नेगी निदेशक, सेवायोजन एवं परामर्श ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये बताया कि पूर्व की भांति भविष्य में भी निदेशालय अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु प्रयासरत रहेगा।




