Uttarakhand city news Champawat
जिला पुस्तकालय चम्पावत से तैयारी कर मौराड़ी के मनोज भट्ट का उत्तराखंड पुलिस में चयन, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं
जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में कार्यरत श्री दुर्गा दत्त भट्ट के सुपुत्र मनोज भट्ट के उत्तराखंड पुलिस में चयनित होने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
26 वर्षीय मनोज भट्ट, जो कि जनपद चम्पावत के मौराड़ी निवासी हैं, ने अपनी तैयारी जिला पुस्तकालय, चम्पावत में रहकर की। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह सफलता प्राप्त की, जो जनपद के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
जिलाधिकारी ने मनोज भट्ट को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया।




