उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) आपदा की सीएम धामी ले रहे हैं जानकारी, अस्सी सड़के बाधित, शेरनाल उफान पर,हल्द्वानी सितारगंज मार्ग बंद।

शेर नाला और सूर्या नाला में पानी का अधिक प्रवाह होने से हल्द्वानी – चोरगलिया सितारगंज राज्य मार्ग बाधित है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सतत निगरानी में प्रदेश में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। भारी बारिश व मलबा आने से प्रदेश में कुल 1827 स्थानों पर सड़कें बाधित हुई थीं। इनमें से 1747 सड़कों को खोला जा चुका है, जबकि 80 सड़कों पर कार्यवाही गतिमान है। इस प्रकार मलबे और भू स्खलन से बंद हुई अब तक 95.62% सड़कों पर यातायात बहाल किया जा चुका है।

जहाँ-जहाँ मलबा आने की संभावना थी, वहाँ पहले से ही जेसीबी और आवश्यक संसाधनों की तैनाती की गई थी। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि सड़क बंद होने की स्थिति में तत्काल कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाए। परिणामस्वरूप प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें तेज़ी से खोली जा रही हैं और लोगों को राहत मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

ज्ञातव्य है कि इस वर्ष प्रदेश में पिछले कई वर्षों की तुलना में अधिक बारिश हो रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री श्री धामी स्वयं लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और राहत व बचाव कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार लगातार सक्रिय है और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) यहां निरीक्षक और उप निरीक्षकों के देर रात्रि स्थानांतरण ।।

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सड़क, बिजली, पानी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बहाल करने की निरंतर निगरानी की जा रही है। सभी विभाग समन्वय बनाकर त्वरित राहत व बचाव कार्य कर रहे हैं।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

उत्तरकाशी।

Tehsil wise rain status:- Date-31-08-2025

  1. District headquarter – 33.0 mm
  2. Bhatwari- 10.00 mm
  3. Dunda- 18.00 mm
  4. Chinyalisaur – 01.0 mm
  5. Barkot- 19.0 mm
  6. Purola- 00.0 mm
  7. Mori – 45.0 mm
    Weather Status* :- Intermittent Clouds with Light Rainfall in Some Area *वर्तमान में मार्ग की स्थिति-
    1- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान धरासू, नेताला, चड़ेथी भटवाड़ी में मलवा एवं बोल्डर आने से अवरूद्ध हुआ है। बी0आर0ओ0 द्वारा मार्ग सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है। इसके अतिरिक्त हर्षिल और धराली के बीच 4X4 वाहनों हेतु सुचारू है। धराली से गंगोत्री तक मार्ग सुचारू है।
    2- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैण्ड के पास, झर्जर गाड जंगलचट्टी, बनास एवं नारदचट्टी में मार्ग अवरूद्ध है। स्थान जंगलचट्टी एवं डाबरकोट में मार्ग सुलभ किये जाने कार्य गतिमान है।
    3- बड़कोट-डामटा-विकास नगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुचारू है।
    4- उत्तरकाशी-सुवाखोली-देहरादून मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है।
    5- उत्तरकाशी-लम्बगॉंव मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है। Water level in major km rivers:-
  8. Bhagirathi-1120.70Meter
  9. Yamuna– 1059.30 Meter
  10. Tons–1266.69 Meter
Ad Ad
To Top