उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(खटीमा) मगरमच्छों से मिलेगी निजात सीएम धामी ने वन अधिकारियों को दिए निर्देश।

Ad

Uttarakhand city news Khatima मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार खटीमा पहुंचे । मुख्यमंत्री के लोहिया हेड हेलीपैड पहुंचने पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुष्प देकर माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

“मुख्यमंत्री ने बनबसा में सनिया नाले की सफाई के लिए दिए तत्काल आदेश

“लोगों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने बनबसा में सनिया नाले की सफाई के लिए वन विभाग को दिए तत्काल आदेश, मगरमच्छों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश”

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बनबसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सनिया नाले में अत्यधिक कटाव के कारण गांव को भारी खतरे का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, नाले में बड़े मगरमच्छ देखे गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तरकाशी) डीएम ने संभाला चार्ज,चार धाम यात्रा, आपदा प्रबंधन पर बताइए प्राथमिकताएं ।।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद, 1 घंटे के भीतर JCB मशीन बुलवाकर नाले की सफाई का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद, सिंचाई विभाग द्वारा सफाई कार्य को तत्परता से पूरा किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, “जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, और ऐसे खतरों से निपटने के लिए प्रशासन को तत्पर और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।” उन्होंने अधिकारियों को नाले की नियमित निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) महिला कांग्रेस की इन पदाधिकारी पर आई बड़ी जिम्मेदारी. हुआ आज स्वागत।।

ग्राम देवीपुरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री धामी का धन्यवाद किया और आभार प्रकट किया। इस मौके पर ग्रामीण सुरेश उप्रेति, अशोक सिंह, हरीश सिंह, विवान सिंह वर्मा, देवी ललिता देवी, पुष्पा देवी, आनंदी देवी और कई अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जी से मिलकर खुशी जाहिर की और इस त्वरित कार्यवाही के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने हेलीपेड व लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
वनबसा जाते समय सनिया नाला वनबसा का निरीक्षण किया ,जनता ने बताया कि सनिया नाले में बड़े मगरमच्छ होने से क्षेत्रवासियों को खतरा बना रहता है,जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने मौक पर वन विभाग के अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, आई जी रिद्धिम अग्रवाल,जिला जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, सी ओ आर डी मठपाल सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

To Top